फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस को शिकायत करने पर ग्रामीण को घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद दस आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी शौकीन ने तहरीर में बताया कि सात फरवरी को आरोपियों ने उनके भाई यूनुस और भतीजी के साथ मारपीट की थी। उनके भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को की थी। आठ फरवरी को शाम के समय जब वह अपनी दुकान से घर आए तो उनके घर के बाहर पहले से मौजूद आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।



विरोध करने पर उन्होंने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। वह जान बचाकर घर के भीतर भागे तो हमलावर उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर पिटाई कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि शौकीन की तहरीर पर नामजद आरोपी याकूब, अयूब, सगीर, जाहिद, जाबिर, हुसैन साहिल, समीर और आमिर निवासी सुल्तानपुर व फिरोज निवासी लंढौरा कोतवाली मंगलौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें