फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अफगानिस्तान की युवती से होटल में दुष्कर्म, हींग कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में अफगानिस्तान की युवती के साथ उसी देश के रहने वाले एक कारोबारी ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी हींग का व्यवसाय करता है और उसके पास अफगानिस्तान व तुर्किये दोनों की नागरिकता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम तत्काल होटल पहुंची। वहां पीड़िता ने बताया कि वह रिफ्यूजी वीजा पर कुछ समय से दिल्ली में रह रही है और सूखे मेवों का कारोबार करती है।



बुधवार दोपहर वह ट्रेन से रुड़की आई और होटल के कमरे में ठहरी। कुछ घंटों बाद आरोपी युवक कैब से होटल आया। दोनों ने अपनी पहचान पत्र होटल प्रबंधन को दिए और एक ही कमरे में रुके। देर रात आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम उजागर करते हुए बताया कि वह हींग का व्यवसाय करता है और दिल्ली के लाजपत नगर के एक गेस्ट हाउस में रह रहा है। आरोपी ने बताया कि वे दोनों एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। जांच में दोनों के पास वैध वीजा मिलने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और उससे लिखित तहरीर ले ली है।



सीडीआर और सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज और दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाली जा रही है। सभी साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें