फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी तेल पर छापा, दो सेलर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु आईएएस ने मिलावटी तेल बेचने की सूचना पर खाद्य पूर्ति विभाग की टीम को साथ लेकर सरसों का तेल पीड़ने वाले सेलरों पर मारा छापा। इस दौरान दो सेलर मालिकों के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर सील कर दिया गया। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

रुड़की के प्रशिक्षु आईएएस एवं डिप्टी कलेक्टर प्रतीक जैन से कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि बीटी गंज स्थित सरसों का तेल पीड़ने वाले सेलर मिलावटी तेल बेच रहे हैं। इस पर शनिवार दोपहर उन्होंने खाद्य पूर्ति विभाग की टीम को साथ लेकर बीटीगंज में सेलरों पर छापा मारा। इससे सेलर मालिकों में खलबली मच गई। उन्होंने दो सेलर मालिकों से तेल संबंधी जानकारी ली, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डिप्टी कलेक्टर ने दोनों सेलरों को सील कर दिया। साथ ही खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने तेल के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि मिलावटी तेल के शक में दो सेलर सील कर दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें