फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की शिकायत पर गांव पहुंचे एडीओ

विज्ञापन
लहबोली गांव में विकास कार्यो का निरीक्षण करने पहुंची टीम के सामने हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव लहबोली के एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान और उसके पति पर विकास योजनाओं के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम के आदेश पर एडीओ ने गांव में पहुंचकर जांच की। इस दौरान ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव लहबोली निवासी सोएब मलिक ने ग्राम प्रधान व उसके पति पर शौचालय निर्माण, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई, पंचायत घर की मरम्मत, चाहरदीवारी आदि कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र लिखा था। शिकायत पत्र में ग्राम प्रधान व उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान के आदेश पर बृहस्पतिवार को जब एडीओ गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। एडीओ धर्मपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि ग्राम प्रधान दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें