फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सरकारी भूमि पर बनी मजार को प्रशासनिक टीम ने कराया ध्वस्त

विज्ञापन
ग्रामीणों से वार्ता करते एसडीएम और एसपी देहात ( संवाद )
विज्ञापन
निहेंदपुर सुठारी गांव में सरकारी भूमि पर बने मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए छह थानों की पुलिस और आईआरबी के जवानों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन


निहेंदपुर सुठारी गांव की सरकारी भूमि पर लंबे समय से एक मजार बनी हुई थी। प्रशासन की ओर से अवैध रूप से बनाई गई मजार के संबंध में दो बार नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में संबंधित पक्षों को दस्तावेज प्रस्तुत करने और निर्माण के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था लेकिन निर्धारित अवधि के भीतर कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। शनिवार को लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल, प्रशासनिक टीम एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल रुड़की, झबरेड़ा, लक्सर, खानपुर, कलियर, पथरी आदि थानों की पुलिस फोर्स व आईआरबी के जवानों के साथ निहेंदपुर सुठारी गांव पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने सुरक्षा घेरा बनाने के बाद जेसीबी को मौके पर बुलाकर निहेंदपुर सुठारी गांव में सरकारी भूमि में बनी मजार को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन




एसडीएम लक्सर सौरभ असवाल ने कहा कि राजस्व अभिलेखों की जांच में यह भूमि सरकारी पाई गई। दो बार नोटिस देने के बाद भी कोई पक्ष सामने नहीं आया। इसके बाद कार्रवाई कर मजार को ध्वस्त किया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें