फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बदमाशों ने बाइक और बैग किया चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी से घर लौटते समय लघु शंका के लिए जैसे ही मोटरसाइकिल साइड में खड़ी की तो पीछे से बाइक पर सवार चार लोग आए और उनकी बाइक व बैग चोरी कर ले गए। बैग में आठ हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




शुक्रवार को सहारनपुर के थाना नागल क्षेत्र के कोटा निवासी रजत पाल ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को देर शाम वह ढंडेरा स्थित भाई की ससुराल से घर वापस जाने के लिए निकला था। जैसे ही वह रुड़की बाईपास पर गंगनहर पुल के पास पहुंचा तो उसने लघु शंका के लिए अपनी बाइक साइड में खड़ी की। बैग भी उसी में बंधा हुआ था। जैसे ही वह लघु शंका करने लगा तो दो बाइकों पर चार लोग पीछे से आए और उसकी बाइक उठाकर पीछे की ओर भाग गए। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें