अपर जिलाधिकारी खनन पट्टों की जांच करते हुए
- फोटो : amarujala
बुग्गावाला क्षेत्र में पट्टों की आड़ में हो रहे अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने बुधवार को खनन के पट्टों की जांच की। इस दौरान नदियों में भारी मात्रा में अवैध खनन देखने को मिला। अधिकारियों ने पट्टों के सीमांकन तथा किए गए खनन की पैमाइश भी की। संबंधित रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
बृहस्पतिवार को अपर जिला अधिकारी जीवन सिंह नगन्याल तहसीलदार चित्रकुमार त्यागी के साथ बुग्गावाला क्षेत्र के शहीदवाला ग्रंट पहुंचे। यहां उन्होंने खनन के पट्टों की जांच की। बताया गया है कि जिला प्रशासन को खनन के पट्टों की आड़ में अवैध खनन करने तथा राजाजी पार्क की सीमा में भी बड़े पैमाने पर किए गए खनन की शिकायत मिल रही थी।
टीम ने बारीकी से यहां पर पर आवंटित कई पट्टों की पैमाइश की है। अपर जिला अधिकारी जीवन सिंह नगन्याल ने बताया कि रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।