फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पासपोर्ट बनवाने के लिए दिए आवेदन में पता मिला गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन में लिखा गया एक व्यक्ति का पता फर्जी मिला है। एलआईयू की जांच में यह मामला सामने आया है। एलआईयू के उपनिरीक्षक ने खानपुर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




लक्सर खानपुर अभिसूचना इकाई तैनात उपनिरीक्षक अजीत चौहान ने खानपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदनकर्ता अंगद सिंह और माता बीरो, जन्मस्थान अबदीपुर, जिला हरिद्वार थाना खानपुर दर्शाया गया था। जब उन्होंने उस पते पर जाकर पासपोर्ट आवेदनपत्र की जांच की गई तो पता चला कि उक्त नाम का कोई भी व्यक्ति ग्राम अब्दीपुर में नहीं रहता है।

बताया कि जब इस बाबत ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर के ग्राम प्रधान से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा भी लिखित रूप से उक्त नाम का कोई व्यक्ति गांव में रहना नहीं बताया गया है। परिवार रजिस्टर में भी अंगद नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला है। अब्दीपुर तहसील लक्सर की वोटर लिस्ट में भी आवेदनकर्ता का नाम नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एलआईयू की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें