फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में नहीं होंगे एडीबी कार्य

Tue, 07 Mar 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन के समय एडीबी के कार्य नहीं होंगे। अब यह कार्य रात के समय होंगे। एडीबी के कार्यों के कारण यातायात आदि में आ रही दिक्कतों को देखते हुए एडीबी के परियोजना प्रबंधक की ओर से यह निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


एडीबी के परियोजना प्रबंधक विजय कुमार की ओर से ऐबिमा एंड सत्या बिल्डर्स के परियोजना प्रबंधक को दिए गए आदेश में कहा गया है कि एनएच पर किए जा रहे कार्यों की गति बेहद धीमी है। साथ ही कार्य के दौरान यातायात सुरक्षा नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को लोग लगातार समस्याएं बता रहे हैं। इन सब बातों को देखते हुए अब एनएच का संपूर्ण कार्य रात्रि में पूर्ण ट्रैफिक सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए कराया जाए। साथ ही तीन में बार पानी का छिड़काव कराएं। ताकि धूल मिट्टी न उड़ सके। सड़क को रोलर से समतल करना भी सुनिश्चित किया जाए। बता दें कि संबंध में पार्षद विकास त्यागी की ओर से भी शिकायत की गई थी।

कहीं धंसा रहा ट्रक, कहीं हुआ खराब
 दिल्ली-देहरादून हाइवे पर जाम ने मंगलवार को भी लोगों को रुलाए रखा। कहीं मार्ग पर ट्रक धंसा रहा तो कहीं ट्रक ने खराब होने की वजह से मार्ग को अवरुद्ध बनाए रखा। जिससे पूरा दिन लोगों ने जाम की समस्या का सामना किया।
विज्ञापन


दिल्ली-देहरादून हाइवे पर मालवीय चौक से बीएसएम तिराहे मार्ग की हालत सुधर नहीं रही है। सोमवार को हाईवे पर धंसे तीन वाहनों में से एक ट्रक अभी धंसा हुआ है। पुलिस की ओर से इस वाहन को हाइवे से हटाने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते आज भी यह टक वहीं धंसा रहा। जिससे मार्ग बाधित रहा और जाम जैसे हालत पूरा दिन बने रहे। हालांकि ट्रक पलट न जाए इस बात को देखते हुए उसकी स्पोट में बलियां आदि लगा दी है। वहीं दिल्ली-देहरादून हाइवे पर ही मंगलवार सुबह ईदगाह चौक पर एक ट्रक खराब हो गया। जिससे एक साइड का ट्रेफिक पूरी तरह से अवरुद्ध रहा। हाइवे के दूसरी साइड से वाहनों की आवाजाही होने से करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति रही। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें