फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों से राहत पर जांच मशीनें ठप

Tue, 07 Mar 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिविल अस्पताल रुड़की में मंगलवार को संविदा चिकित्सकों के आने से मरीजों को कुछ राहत मिली, हालांकि अल्ट्रासाउंट और सीटी स्कैन मशीन अभी ठप पड़ी है, जिससे मरीजों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीनों संचालन के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से किए जा रहे दावे भी हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से चिकित्सकों की कमी से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल की ओपीडी में महज दो-तीन चिकित्सक ही बैठ रहे थे, लेकिन मंगलवार से चार संविदा चिकित्सकों के दुबारा आने से मरीजों को कुछ राहत मिली है। हालांकि अभी संविदा पर तैनात रेडियोलाजिस्ट की तैनाती नहीं होने से अल्ट्रासाउंड मशीन ठप पड़ी है, जिससे अन्य मरीजों के साथ ही प्रसूताओं को भी निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। दूसरी ओर अस्पताल के ट्रामा सेंटर केंद्र में पड़ी सीटी स्कैन मशीन का संचालन भी शुरू नहीं हो पाया है, जबकि इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार दावे किए जा चुके हैं जो हवाई साबित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीटी स्कैन मशीन में अभी तकनीकी खराबी दुरुस्त नहीं हो पाई है। इस कारण अभी इसका संचालन शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें