फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विजिलेंस के छापे में चोरी की बिजली से चलते मिले एसी और हीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी के खिलाफ निगम और विजिलेंस टीम ने सोमवार को संयुक्त अभियान चलाकर 26 मामले पकड़े। टीम ने विद्युत वितरण उपखंड मंगलौर के कुरड़ी और लहबोली में छापे मारे। इस दौरान कई लोग सीधे कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल करते मिले। कुछ स्थानों पर एसी चलाने के साथ ही हीटर पर खाना बनाया जा रहा था। टीम की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों ने आनन-फानन में केबल खींचकर हटाने का प्रयास किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली के लिए निगम ने अभियान छेड़ रखा है। सूचना मिल रही थी कस्बे के बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। अधिक लोड के बिजली उणकरणों को चोरी की बिजली से जलाया जा रहा है। इसके बाद संयुक्त टीम ने एक के बाद एक घरों के दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए। घरों के बाहर फोर्स देखकर उपभोक्ताओं के हाथ-पांव फूलने लगे।
टीम ने बिजली मीटर और कनेक्शन की जांच की। इस दौरान कई लोगों के घरों में चोरी की बिजली जलती मिली। कई लोगों ने अपने घरों के ताले लगाए और फरार हो गए। मौके पर 20 से अधिक उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पकड़ गई। टीम ने आरोपियों के कनेक्शन कटाकर मीटर तक उतार लिए। इस दौरान बिजली चेकिंग टीम में एसडीओ अनुभव सैनी, आशीष, अभिषेक, विजिलेंस से धंनजय सिंह, विकास कुमार, अजय सेमवाल, अनिल, अनिता काला, सपना, मारुत साह, सरिता शाह और संजीव त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें