फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। बरामद बाइकों में एक मंगलौर क्षेत्र से और दूसरी हरियाणा के यमुनानगर से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली निवासी अरशद की बाइक 28 अप्रैल को नई गंगनहर कांवड़ पटरी स्थित रॉयल पैलेस के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सिंचाई विभाग कार्यालय धनौरी के पास से एक युवक को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अली निवासी मुकर्रबपुर कलियर मूल निवासी नानौता, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश बताया। उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी गई दूसरी चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई। आरोपी ने बताया कि दूसरी बाइक हरियाणा के यमुनानगर क्षेत्र से चोरी की थी। उसने नशे की लत और अधिक पैसा कमाने के लालच में बाइक चोरी करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें