फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और बाद में अश्लील फोटो-वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कलियर पुलिस ने सहारनपुर निवासी मेहराज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया कि सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गाड़ा निवासी मेहराज का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी ने खुद को कुंवारा बताते हुए उससे शादी करने का वादा किया। आरोप है कि शादी का भरोसा देकर आरोपी कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में उसके साथ संबंध बनाता रहा।

पीड़िता के मुताबिक, करीब दो साल तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी उसे घूमने के बहाने कलियर लेकर आया और गेस्ट हाउस में ले गया। आरोप है कि वहां भी उसके साथ जबरन संबंध गए। इसी दौरान आरोपी के मोबाइल पर फोन आया। पीड़िता ने फोन उठाया तो दूसरी ओर मौजूद महिला ने खुद को आरोपी की पत्नी बताया।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने आरोपी से उसके शादीशुदा होने के बारे में सवाल किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराया-धमकाया। साथ ही, अश्लील फोटो और वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें