फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पेट्रोल पंप पर लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूटपाट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई नकदी बरामद कर ली है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




मोहम्मद मन्नान निवासी लक्सर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके पेट्रोल पंप पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने धावा बोलकर उनके साथ मारपीट की और गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलौर कोतवाल भगवान सिंह मेहर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।



आरोपी शातिर किस्म के थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे लेकिन पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घेराबंदी की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंकुश उर्फ भौंदा निवासी ग्राम नजरपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से लूटी गई धनराशि में से 3,700 रुपये बरामद हुए। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि आरोपी का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें