फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पशु कटान कर रहे महिला समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीम ने शनिवार को ग्राम खेलड़ी में छापा मारकर बड़े पैमाने पर चल रहे पशु कटान के धंधे का भंडाफोड़ किया। मौके से पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन आरोपी भाग निकले। पुलिस ने गोवंश अधिनियम के तहत कुल सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी की है।
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खेलड़ी में शहजाद के घर पर अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से शहजाद के घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से पशु कटान करते हुए एक महिला वसीमा निवासी खेलड़ी और तीन पुरुष नफीस, रिहान, अयान निवासी खेलड़ी को गिरफ्तार किया है। छापे के दौरान पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस और कटान में इस्तेमाल होने वाले कई अवैध उपकरण बरामद हुए हैं।कुल्हाड़ी, धारदार छुरियां और इलेक्ट्रॉनिक तराजू को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने गोवंश अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें