फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जबरन जहर देने का आरोप, बिगड़ी हालत

Tue, 11 Apr 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक विवाहिता को उसके ससुराल के लोगों ने जबरन जहर पिलाकर मारने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी विवाहिता के परिजनों को दे दी। विवाहिता के परिजन समय से मौके पर पहुंच गए और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता की हालत खतरे से बाहर है। विवाहिता के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

थिथकी गांव निवासी प्रमोद कुमार ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसने अपनी बेटी मेनका की शादी चार साल पहले सैदपुरा गांव निवासी एक युवक से की थी। उसका दामाद बाहर काम करता है। इसलिए कभी-कभी घर आते है। बेटी का देवर और देवरानी उससे किसी बात को लेकर रंजिश रखते हैं। सोमवार शाम को उसके पास बेटी की ससुराल के पड़ोस से एक फोन आया। उसने बताया कि उनकी बेटी की हालत खराब है वह तुरंत ही आए जाए। इस पर वह तुरंत बेटी की ससुराल पहुंचे। उनकी बेटी बदहवास हालत में थी। वह तुरंत ही उसे मंगलौर रोड स्थित एक  नर्सिंग होम में लेकर आए। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। जिसके बाद उसे होश आया। बेटी ने उन्हें बताया कि वह घर में सोई हुई थी। उसके देवर और देवरानी ने दो अन्यों के साथ मिलकर उसे उठाया ओर उसे कुछ पिला दिया। इसके बाद वह छटपटाने लगी और बेहोश हो गई। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन




दहेज हत्या का आरोप, पति समेत छह नामजद
 पंखे से लटके मिले विवाहिता के शव के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमे में मृतका के पति समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव मायके पक्ष के लोगों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


कलियर थाना क्षेत्र के रांघड़वाला गांव में सोमवार को रेणु पत्नी अजीत का शव पंखे से लटका मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस की सूचना पर मृतका के मायके वाले रुड़की पहुंचे। मृतका के पिता बिजेंद्र कुमार निवासी इज्जत नगर, बरेली ने बेटी रेणु के ससुरालवालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बेटी रेणु की शादी 26 जनवरी 2016 को रांघड़वाला निवासी अजीत के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी क्षमता के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन इसके बाद भी ससुराल के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बेटी के पति अजीत, सास रुकमेश, धर्मपाल, नंनद बीना, वैशाली एवं नंदोई विपुल पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

राघड़वाला में विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमें के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
स्वप्न किशोर सिंह, सीओ रुड़की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें