फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिता की हत्या के आरोपी को नहीं मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की गोली मारकर हत्या के आरोपी पुत्र की जमानत याचिका अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह ने खारिज कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे एक तमंचा बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि 24 मई की रात को खानपुर थाना क्षेत्र के हस्तमौली गांव निवासी मलखराज की रात को सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी मालती देवी ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मलखराज के पुत्र सूरज को अपने पिता की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।



आरोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया था। हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद आरोपी सूरज की ओर से स्वयं को निर्दोष बताते हुए एडीजे कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने आरोपी की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी पर अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या करने का संगीन आरोप है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। उन्होंने अपराध को गंभीर बताते हुए जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार सिंह ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें