फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जमीन का फर्जी बैनामा कर लाखों की ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी सोम प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी बुग्गावाला के मुजाहिदपुर निवासी सरजीत सिंह से मुलाकात हुई थी। सरजीत ने कहा था कि वह गांव में अपनी जमीन सस्ते दामों में बेचना चाहता है। झांसे में आकर वह जमीन खरीदने को तैयार हो गए। इस बीच उसने जमीन का बैनामा कर दिया। कुछ दिन बाद पता चला कि आरोपी ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर फर्जी बैनामा तैयार किया है। उन्होंने रकम वापस मांगी तो वह बहाना बनाने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। तभी से वह फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी गांव आया है। एसआई रणजीत खनेड़ा और सिपाही अरविंद ने गांव पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सरजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी रेमश माजरी ग्रांट, डोईवाला देहरादून व हाल निवासी मुजाहिदपुर सतीवाला, बुग्गावाला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें