फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर ठगी करने वाले आरोपी को राजस्थन से दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सेना का जवान बनकर ओएलएक्स ऐप के जरिये लोगों से ठगी करने के एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 25 हजार रुपये नकद, 50 हजार रुपये का एक चेक, 98 हजार रुपये का एक ड्राफ्ट और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी राजस्थान की मेवाती जाति से ताल्लुक रखता है।
विज्ञापन

कोतवाली सिविल लाइंस में कुछ समय पहले बीईजी एंड सेंटर निवासी हर्ष कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि ओएलएक्स मोबाइल ऐप के जरिये जयकिशन नाम के एक व्यक्ति से संपर्क हुआ था। जयकिशन ने खुद को सेना का जवान बताया था और एक आई-20 कार सस्ते दामो में बेचने की बात कही थी। इसके बाद कार की कीमत साढ़े चार लाख रुपये तय हो गई थी। जयकिशन ने हर्ष कुमार को विश्वास में लेकर पेटीएम अकाउंट में एक लाख रुपये डालने को कहा। हर्ष कुमार ने उसके खाते में एक लाख बीस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब तय समय में कार नही दी गई तो पीड़ित हर्ष कुमार ने जयकिशन से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन उसके सभी नंबर बंद हो चुके थे। जिसके बाद पीड़ित हर्ष कुमार को पता चला कि उसके साथ ठगी हो चुकी है।
इसकी शिकायत पीड़ित ने साइबर सेल से की थी। साइबर सेल ने आठ अप्रैल, 2019 को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एकाउंट और कॉल डिटेल के आधार पर अभियुक्त मुश्ताक निवासी भरतपुर राजस्थान का नाम प्रकाश में आया। जिसके बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए एसएसपी के आदेश पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में एसएसआई प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा, कांस्टेबल राहुल कुमार की टीम बनाई गई। शुक्रवार को लोकेशन के आधार पर टीम ने राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक शाखा कामा भरतपुर राजस्थान के पास आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुश्ताक खां पुत्र नवाब खां निवासी लुहेसर जिला भरतपुर राजस्थान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें