फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाइक चोरी के बाद युवक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी होने के बाद एक युवक को बंधक बनाकर पीटने और छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सहारनपुर के बेहट निवासी दिलीप कुमार, जो वर्तमान में कृष्णानगर रुड़की में रह रहे हैं ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई दिनेश 18 मई को लीथोप्रेस रुड़की के पास स्थित एक कैंटीन संचालक की बाइक लेकर किसी काम से गया था। इसी दौरान बाइक चोरी हो गई। आरोप है कि बाइक चोरी की जानकारी देने पर कैंटीन संचालकों ने उसके भाई को बंधक बनाकर मारपीट की।

पीड़ित के अनुसार 20 मई को उसके पास फोन आया जिसमें बताया गया कि उसके भाई को बंधक बनाया गया है। फोन करने वालों ने भाई को सुरक्षित छोड़ने के बदले 20 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि इसके बाद कई बार फोन कर धमकियां दी गईं। एक व्यक्ति ने खुद को पुलिस का दरोगा बताते हुए भी बात की। पीड़ित ने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि युवक सकुशल वापस आ गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें