फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पैसे मांगने पर हमला करने और फायर झोंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी के पैसे मांगने पर आरोपी युवकों ने दुकानदार दो भाइयों की पिटाई कर दी। मेडिकल के लिए जाते समय फायर झोंकने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी समीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई मोहसिन और शौकीन ने पेट्रोल पंप के पास सब्जी की ठेली लगाई हुई है। 22 मई को उसके भाई के पास सोहराब निवासी रामपुर सब्जी लेने आया था। सब्जी देने के बाद शोहराब बिना पैसे दिए जाने लगा। पैसे मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगा। उस समय तो मामला शांत हो गया।

शाम के समय शोहराब, जुबेर, महरुद्दीन, शहनशाह आदि ने दोनों भाइयाें पर हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यही नहीं आरोप है कि शाम को जब दोनों भाई मेडिकल कराने सिविल अस्पताल जा रहे थे तो रास्ते में शाहरुख उर्फ चुन्नू ने समीर पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बचा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल होने के चलते सिविल अस्पताल से देहरादून रेफर कर दिया गया था। वहां से इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें