15 दिन पहले नियामतपुर गांव में कुछ लोगों के साथ मारपीट और अन्य लोगों के आ जाने पर फायरिंग कर मौके से फरार हो जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद कर लिया।
खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि क्षेत्र के नियामतपुर गांव 25 जुलाई को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा फायरिंग कर कुछ लोगों के साथ मारपीट की गई है। मामले में पीड़ित दीपक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था।
जांच में सामने आया कि आकाश उर्फ कान्हा निवासी खेड़ी कोतवाली लक्सर ने लेनदेन के विवाद में नियामतपुर में वादी के साथ मारपीट की थी और इसके बाद गांव में हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को नियामतपुर से राणा फैक्टरी की ओर जाने वाले रास्ते से आरोपी को पकड़ लिया और घटना में 315 बोर का अवैध तमंचा व एक कारतूस बरामद कर लिया। खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।