फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जटाशंकर महादेव मंदिर में चोरी का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस और चोरी की नकदी बरामद
विज्ञापन

पिकअप छोड़कर गन्ने के खेत में घुसा था आरोपी, पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप
खानपुर। जटाशंकर महादेव मंदिर के दानपात्रों के ताले तोड़कर नकदी चोरी करने के आरोपी को खानपुर पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, चोरी की नकदी और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 30 सितंबर की रात जटाशंकर महादेव मंदिर में तीन दानपात्रों के ताले तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। मंदिर के स्वामी शंकरदास की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार देर रात पुलिस ने सहीपुर तिराहे के पास चेकिंग के दौरान सिकंदरपुर की ओर से आ रहे चाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, चालक ने पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और गोवर्धनपुर की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर धर्मपुर श्मशान घाट के पास घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी वाहन छोड़कर गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस का कहना है कि खेत में घिरने के बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी की पहचान आरिफ निवासी टोडा जलालपुर, कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर वाहन की सीट के नीचे से मंदिर से चोरी किए गए 3660 रुपये और ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ हरिद्वार और उत्तर प्रदेश में चोरी व आर्म्स एक्ट समेत कई प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें