फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी हुई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


देवबंद थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव निवासी रजत बाइक से झबरेड़ा किसी काम से आया था। बाइक दुकान के सामने खड़ी कर वह दुकान में सामान लेने गया। जब वह लौटा तो बाइक वहां नहीं थी। इधर-उधर तलाश करने के बाद जब बाइक का सुराग नहीं लगा तो उसने झबरेड़ा थाने में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी करता हुआ दिखाई दिया। झबरेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगलवार को आरोपी संदीप उर्फ बीड़ी कोटवाल नहर पुलिया की तरफ से देवबंद जा रहा है।
विज्ञापन




पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोटवाल आलमपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी का नाम संदीप उर्फ बीड़ी निवासी गदरजुडडा थाना मंगलौर बताया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें