कलियर में नहर किनारे से चोरी की गई बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रोशनाबाद निवासी रामगोपाल ने आठ जून को तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी बाइक से किसी काम से कलियर आया था। बाइक को नहर पटरी सड़क किनारे खड़ी कर गंगनहर में स्नान करने के लिए चला गया। जैसे ही वह लौटा तो उसकी बाइक वहां नही थी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बाइक चोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने सोमवार रात को चेकिंग के दौरान दानिश निवासी सलेमपुर कोतवाली रानीपुर को बेड़पुर चौक के पास से चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।