फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ी खुर्द गांव में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार और लोहे की राॅड से हमला करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली के खेड़ी खुर्द गांव निवासी इंदर ने 30 जून को लक्सर कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि 20 जून की रात को वह और उनके परिजन घर में सोए हुए थे। इस बीच गांव के ही आरोपी अरुण, मनोज, विकास व शुभम और बिट्टू निवासी कान्हेवाली हाथ में लाठी-डंडे, तबल, सरिया व तमंचा लेकर उनके घर में घुस आए।

आरोपियों ने उनके और उनके पुत्र शुभम पर तबल व सरिये से हमला कर दिया। सरिये के वार से उसके शुभम के सिर की हड्डी टूट गई और वह अचेत होकर नीचे गिर गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आरोपी विकास बीते एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाकर सोमवार को एक ठिकाने से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें