फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पांच साल से फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड संक्रमण के दौरान पैरोल पर छूटने के बाद पांच साल से फरार चल रहे आरोपी को जीआरपी ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। पैरोल पर छूटने के बाद से वह उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में ठिकाने बदलकर छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन




लक्सर जीआरपी थानाध्यक्ष रचना देवरानी ने बताया कि 28 मई 2019 को ऋषिकेश - बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री के साथ चोरी की वारदात हुई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी रामखिलावन उर्फ नंदी निवासी ग्राम उमरसेड़ा थाना हरियामा जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया था।



17 अक्तूबर 2019 को आरोपी को जेल भेज दिया गया था। कोविड संक्रमण के दौरान 4 अप्रैल 2020 को उसे छह माह की पैरोल पर छोड़ दिया गया था। अवधि पूरी होने के बाद आरोपी जेल लौटने के बजाय फरार हो गया था। इसके बाद से बीते पांच साल से वह फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन


एसपी जीआरपी आरुणा भारती ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस टीम ने हरियाणा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पैरोल पर छूटने के बाद आरोपी अलग - अलग राज्यों में ठिकाने बदलकर छिपता रहा। इस दौरान वह छोटे-मोटे काम करता था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें