फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सांड़ ने दो लोगों को किया घायल, तीसरे ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इकबालपुर क्षेत्र के मौलना व मानकपुर गांव में एक सांड़ ने दो लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। वहीं तीसरे व्यक्ति पर हमला किया तो उसने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन




झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मौलना गांव निवासी 60 वर्षीय राजकुमार को एक सांड़ ने टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल को उसके परिजनों ने रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मौलना गांव का ही निवासी समेर चंद बरामदे में सो रहा था। सांड़ ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया।

समेर चंद ने दीवार फांदकर किसी तरह जान बचाई। दूसरी ओर मानकपुर निवासी प्रताप के ऊपर सांड़ ने हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के परिजनों ने उसको रुड़की के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत को बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें