फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल अधिकारी के उकसावे में कहे अपशब्द: देशराज

विज्ञापन
रुड़की में पत्रकारों से वार्ता करते विधायक देशराज कर्णवाल व अन्य। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ऑडियो वायरल मामले को लेकर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय किसानों की समस्या को लेकर मिल अधिकारी को कॉल की थी, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर वह गुस्से में आ गए और जब कॉल रिसीव की गई तो उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान कुछ अपशब्द कहे गए, वह इस बात को लेकर खेद जताते हैं।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि झबरेड़ा विधायक की एक ऑडियो कई दिनों से वायरल हो रही है। इसमें वे एक मिल अधिकारी से अपशब्द कहते हुए सुने जा रहे हैं। मंगलवार को बोट क्लब स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने कहा कि विस सत्र में उन्होंने इकबालपुर चीनी मिल की ओर से किसानों के गन्ने भुगतान किए जाने का मुद्दा रखा था। मंत्री मदन कौशिक के निर्देश पर पिछले वर्ष के बकाया का भुगतान मिल प्रबंधन ने कर दिया था। जब वह सत्र से वापस आए तो पता चला कि अभी तक खाते में भुगतान नहीं आया है। इस पर उन्होंने मिल के मुख्य प्रबंधक को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। दूसरे अधिकारी को कॉल की, लेकिन उन्होंने भी बात नहीं की। जब कॉल उठी तो उन्होंने पहचानने से इनकार कर दिया। इसके चलते उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने मिल अधिकारी को खरी खोटी सुना दी। उन्होंने इसे लेकर मिल अधिकारी से खेद जताया। इसके बाद मिल ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए फोन रिसीव न करने को लेकर खेद जताया है। कहा कि वह हमेशा अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सरकार को अवगत कराते रहते हैं। उन्होंने हमेशा किसानों के हित में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें