फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर के अब्दुल का था तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को खेलपुर गांव के पास तालाब में मिला शव ग्राम रायपुर निवासी अब्दुल रहमान का था। युवक पास में ही एक गत्ता फैक्टरी में काम करता था और रविवार की शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने खेलपुर गांव के पास एक युवक का शव तालाब में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। मंगलवार को तो शव की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव मिलने की सूचना आसपास के गांव में पहुंचाई। इसपर बुधवार को रायपुर निवासी कुछ ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी कि गत्ता फैक्टरी में काम करने वाला उनके गांव का अब्दुल रहमान (22) रविवार की शाम से लापता है। इस पर पुलिस ने रुड़की सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा शव परिजनों को दिखाया। परिजनों ने शव की पहचान अब्दुल रहमान के रूप में की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव उनके सुपुर्द कर दिया। उधर परिजनों का आरोप है कि किसी ने अब्दुल रहमान की हत्या करके शव को तालाब में फेंका है। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर शक भी जताया है। उप निरीक्षक मनोज ममगाईं ने बताया कि मृतक की पहचान हो जाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें