-प्रतिभागियों ने सीखे तेज गणना के प्राचीन और आधुनिक कौशल
रुड़की। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में अबेकस कार्यशाला के अंतिन दिन में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को प्राचीन गणितीय पद्धति और आधुनिक कौशल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अबेकस एक प्राचीन गणितीय पद्धति है, जो बच्चों के मस्तिष्क विकास में अत्यंत सहायक है।
प्रशिक्षण की शुरुआत प्रार्थना और सुविचार के साथ हुई। इसके पश्चात लक्सर ब्लॉक ने रिपोर्ट रखी। प्रशिक्षण प्रभारी ने प्रतिभागियों प्रथम सत्र में बिग फ्रेंड एडिशन की तैयारी कराई। वहीं द्वितीय सत्र में उत्तर मिलान किए गए। तृतीय सत्र में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया, जहां उन्होंने अब तक सीखे गए कौशल का आत्म-आकलन किया। इस दौरान नरेंद्र वालिया, वैष्णो कुमार, भूपेंद्र सिंह उपस्थिति रहे।