फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक पर जानलेवा हमला, बेल्ट और डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में सर्वज्ञ पब्लिक स्कूल के पास एक युवक पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को बेल्ट और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




सुभाषनगर निवासी राघव गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मार्च की रात करीब 8.30 वह स्कूल के पास से गुजर रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया। उसे बाइक से गिराकर घसीटा और बेरहमी से पीटा जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। जान बचाने के लिए युवक पास के एक घर में घुस गया और शोर मचाया। लोगों के पहुंचने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें