फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मीट की दुकानों पर गंदगी मिलने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन सख्त हाे गया है। मंगलवार को नगर पालिका मंगलौर व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोहल्ला किला रोड पर मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मीट की दुकानों में साफ-सफाई की व्यवस्था देखकर अधिकारी भड़क गए और व्यापारियों को नोटिस जारी कर दिया। वहीं कुछ दुकानदार कार्रवाई होते देख दुकान बंद करके वहां से चले गए।
विज्ञापन




नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मीट-मांंस की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दुकानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव ने बताया कि जिन दुकानदारों की ओर पेस्ट कंट्रोल रिपोर्ट और मेडिकल सर्टिफिकेट प्रस्तुत नहीं किए उन्हें नोटिस जारी किए गए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि व्यापारियों के अनापत्ति प्रमाणपत्र और स्लाटर्स हाउस से संबंधित अभिलेखों की भी जांच की जाएगी। अभिलेखों में कमी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें