फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: युवक पर लगाया बेटी से छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसकी बेटी का रास्ता रोककर छेड़खानी करने और जबरन मोबाइल नंबर मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। जब वह साइकिल से स्कूल जाती है तो एक युवक जबरन बाइक से रास्ता रोककर छेड़खानी कर मोबाइल नंबर मांगता है। उसने बताया कि वह और उसकी बेटी ने उस युवक के परिजनों को जानकारी दी थी तो युवक के परिजनों ने दोबारा ऐसा न होने की बात कही थी लेकिन युवक ने फिर उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसे भी जान से मारने की धमकी दी। खानपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें