फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिजली कटौती पर विधायक ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती के विरोध में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ग्रामीणों के साथ बोट क्लब स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। विधायक ने बताया कि एक माह से सुबह 5.30 से 9.30 बजे तक और शाम 4.00 से 7.00 बजे तक बिजली कटौती हो रही है। इससे ग्रामीणों का रूटीन पूरी तरह बिगड़ गया है।
विज्ञापन




उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे स्वयं खंभे पर चढ़कर ऊर्जा निगम के अधिकारियों के सरकारी आवासों की बिजली काट देंगे ताकि अधिकारी आम आदमी की पीड़ा समझ सकें। स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भी विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रोक की घोषणा के बावजूद विभाग जागरूकता शिविर लगाकर मीटर लगाने की कोशिश कर रहा है। इसे किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान गिरवर चौधरी, अंकुर, मोनू धामा, मोनू चौधरी, अमित सैनी, दीपक सैनी, सागर सैनी, राजू प्रधान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें