फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चारा लेकर लौट रहे युवक पर राॅड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से चारा लेकर लौट रहे युवक रियांशु उर्फ नोनू पर गांव के ही पंकज व अंकुश ने लाठी, लोहे की राॅड से हमला कर दिया। हमले में रियांशु के हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी नीटू ने तहरीर में बताया कि नौ मई को उनका बेटा रियांशु उर्फ नोनू खेत से चारा लेकर लौट रहा था। इस बीच रास्ते में पहले से घात लगाकर मौजूद आरोपी पंकज और अंकुश ने उस पर लाठी व लोहे की राॅड से हमला किया। इसमें उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। घर लौटकर पुत्र के जानकारी देने पर वह आरोपियों के घर शिकायत करने गया तो उन्होंने उसे धमकी देकर वापस कर दिया। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें