पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लक्सर। फैक्टरी जा रहे युवक पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने आए युवक की मां और भाई पर के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मुटकाबाद गांव निवासी अश्वनी ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई पवन 22 अक्तूबर को फैक्टरी काम पर जाने के लिए घर से निकला था। तभी आरोपी रामकुमार, राजेंद्र, अनुराग, पुनित, विवेक उर्फ गोलू, अतर सिंह व मोनू निवासी ग्राम मुटकाबाद ने उसकी बाइक को रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने पवन पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इससे पवन लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मां भंवर कली उसे बचाने के लिए आई। वह भी मौके पर आ गया। हमलावरों ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसमें उन्हें भी चोट आई। शोर सुनकर गांव के लोगों ने आकर उन्हें छुड़ाया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे जहां से उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।