फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मुख्य चौराहे पर खुद प्यासा खड़ा वॉटर कूलर, सालों से बंद, राहगीर परेशान

Sun, 05 Apr 2026 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
बुग्गावाला के मुख्य चौराहे पर खराब पड़ा वॉटर कूलर। संवाद
विज्ञापन
वाटर कूलर खराब होने से बंद बोतल से प्यास बुझाने को मजबूर राहगीर
विज्ञापन

बुग्गावाला। क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज के सामने स्थित मुख्य चौराहे पर लगा वॉटर कूलर वर्षों से बंद है। इस कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह कूलर ऐसे स्थान पर लगा है जहां इंटर कॉलेज, पीठ बाजार और थाना होने के कारण दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बावजूद इसके यह कूलर आज तक सही नहीं कराया गया।
विज्ञापन


वॉटर कूलर पिछली ग्राम पंचायत के कार्यकाल में सीएसआर बजट से लगाया गया था। शुरुआत में यह सुचारु रूप से चलता रहा और रोजाना सैकड़ों लोग इससे पानी पीते थे लेकिन अब लंबे समय से बंद होने के कारण यह केवल शोपीस बनकर रह गया है। क्षेत्रवासी गुरमीत सिंह, मदन भूषण सैनी, संदीप सैनी, शिव कुमार सैनी, सूर्यकांत कुमार, बबलू कुमार, अमरदीप कुमार और सुरेश कुमार आदि का कहना है कि अगर ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान दे और अपने स्तर से इसकी मरम्मत करा दे तो यह सुविधा फिर से शुरू हो सकती है और लोगों को राहत मिल सकती है। वहीं, बुग्गावाला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलजीत सिंह ने बताया कि वाटर कूलर को पहले भी ठीक कराया गया था। अब दोबारा इसके खराब होने की जानकारी मिली है और जल्द ही इसे ठीक कराकर शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें