बाजार में बच्चों को सामान दिलाने गए ग्रामीण की तीन सगे भाइयों ने पिटाई कर दी। पीड़ित इसरार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वसीम, हसीन और नदीम निवासी ग्राम खडंजा कोतवाली लक्सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी इसरार ने तहरीर में बताया कि गांव के एक परिवार के लोग उससे पुरानी रंजिश रखते हैं। 21 मार्च को वह अपने बच्चों को सामान दिलाने के लिए अड्डे पर गया था। वहां आरोपी पहले से घात लगाकर मौजूद थे। उसे अकेला पाकर आरोपी वसीम, हसीन और नदीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने लात, घूंसों और बेल्ट से उसकी पिटाई की। आरोपियों ने गला दबाकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।