फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: त्योहारों के दौरान नगर में लागू होगा यातायात प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन नए यातायात प्लान लागू करेगा। अतिव्यस्त रहने वाले मार्ग पर वनवे यातायात व्यवस्था लागू की जाएगी। सड़क पर राहगीरों के आवागमन में बाधा बनने वाले वाहनों और अतिक्रमण के खिलाफ भी पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी की है।
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान नगर के मुख्य बाजार, हरिद्वार मार्ग, गोवर्धनपुर मार्ग, ओवर ब्रिज के नीचे, रायसी मार्ग, बालावाली तिराहा पर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में जाम की समस्या और खरीदारी के लिए बाजार आने वाले नागरिकों को आवागमन में सहूलियत के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान बनाया है।
उत्तरी दिशा में ओवरब्रिज के समीप एसबीआई के सामने अक्सर जाम की समस्या को देखते हुए यहां ई-रिक्शा और वाहनों के लिए वनवे लागू किया जाएगा। हरिद्वार मार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को मेन बाजार और बसेड़ी मार्ग पर जाने के लिए आरओबी के बांयी ओर से होकर वापस दाईं ओर से निकाला जाएगा। वाहन घूमकर एसबीआई के निकट मार्ग से बसेड़ी मार्ग होते हुए रेलवे स्टेशन और बाजार पहुंचेंगे।
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान भीड़ को देखते हुए मेन बाजार में चारपहिया वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। हरिद्वार-पुरकाजी हाईवे और शिव चौक, बालावाली तिराहा और भुरनी तिराहे पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही हाईवे और बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाकर कार्रवाई की बात प्रशासन की ओर से कही गई है।

त्योहारों के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए योजना बनाई गई है। इसे लागू किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र सिंह नेगी, सीओ, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें