फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आईआईटी रुड़की में 25.62 लाख का छात्रवृत्ति घोटाला, महिला कर्मचारी पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

Iमहिला कर्मचारी ने अपने परिजनों के खाते में जमा कराई रकम, जांच में हुआ खुलासा
I

Iकुलसचिव ने एससीएसपी प्रकोष्ठ में प्रोजेक्ट पद पर तैनात कर्मचारी को हटायाI



आईआईटी रुड़की के सीनेट कमेटी फॉर स्काॅलरशिप एंड प्राईजेज (एससीएसपी) प्रकोष्ठ में 25.62 लाख से अधिक का छात्रवृत्ति घोटाला सामने आया है। इस मामले में कुलसचिव ने प्रोजेक्टर पद पर तैनात महिला कर्मचारी को हटा दिया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर केस भी दर्ज कराया है। जांच में सामने आया है कि महिला ने अपने परिजनों के खाते में यह रकम जमा कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को आईआईटी रुड़की के कुलसचिव प्रशांत गर्ग ने तहरीर देकर बताया कि एससीएसपी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने उन्हें प्रकोष्ठ में 25.62 लाख रुपये की धोखाधड़ी के शक में जांच कमेटी गठित करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था। इस पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी। टीम ने मामले में गहनता से जांच की तो सामने आया था कि प्रकोष्ठ की कार्यालय की ई-मेल से आईआईटी के छात्रों को 23 मई 2023 और पांच अक्तूबर 2023 को मेल भेजकर उनसे स्कॉलरशिप की रकम भेजने के लिए बोला गया था। इस ई-मेल का लॉग इन और पासवर्ड प्रकोष्ठ में प्रोजेक्टर पद पर तैनात महिला कर्मचारी सीमा शुक्ला के पास थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि ई-मेल में छात्रों को भारत सरकार के निर्देशों का भी हवाला दिया गया था। आरोप है कि सीमा शुक्ला ने अपने परिजनों के बैंक खातों में यह रकम जमाई कराई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद महिला कर्मचारी को हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में महिला कर्मचारी ने वित्त अधिकारी के सामने लिखित में बयान देते हुए अपनी गलती भी स्वीकार की थी। साथ ही पूरी रकम जमा करने की बात कही थी लेकिन अभी तक मात्र चार लाख की रकम जमा की गई है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर सीमा शुक्ला निवासी गोकुलधाम काॅलोनी, सोलानीपुरम, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें