फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खाटू श्याम के लिए फिर शुरू हुआ बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iतीन दिन से बंद थी बसें, परमिट खत्म होने के बाद नहीं मिली थी एंट्रीI
विज्ञापन




रुड़की से खाटू श्याम जाने वाली दोनों बसों का संचालन शुरू हो गया है। बसों का संचालन होने से रुड़की और आसपास के श्रद्धालुओं को राहत मिली है। परमिट की वैधता समाप्त होने की वजह से बसें सीधे खाटू श्याम नहीं जा पा रही थी। ऐसे में श्रद्धालुओं को दिल्ली से बसें पकड़ने को मजबूर होना पड़ रहा था।
विज्ञापन




रुड़की और हरिद्वार से खाटू श्याम बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए कुछ दिन पहले दो बसों का संचालन शुरू किया गया था। जिससे श्रद्धालुओं को बीच में कहीं बस नहीं बदलनी पड़ रही थी। लेकिन तीन दिन पहले दोनों बसों के परमिट की वैधता समाप्त हो गई थी। ऐसेे में इनकी एंट्री पर रोक लग गई थी। बसें केवल दिल्ली तक ही जा पा रही थी। श्रद्धालुओं को आगे के लिए दिल्ली से दूसरी बस पकड़नी पड़ रही थी। रुड़की डिपो के एजीएम केके मल्होत्रा ने बताया कि परमिट बन गया है। मंगलवार से दोनों बसों का सीधे खाटू श्याम के लिए संचालन शुरू हो गया है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें