फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उर्वरक की चोरी के आरोप में समिति के पूर्व कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना समिति गोदाम में उर्वरक की चोरी के मामले में सहकारी समिति के निदेशक ने समिति के पूर्व कर्मचारी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के समय भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने गोदाम में उवर्रक से लदे एक ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। आरोप है कि ट्रक में चोरी छिपे यहां से उर्वरक निकाले जा रहे थे।
विज्ञापन




सहकारी गन्ना विकास समिति के निदेशक अखिल पंवार ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल की मध्य रात्रि के समय समिति परिसर में एक ट्रक में उर्वरक के बैग लदवाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर वह और किसान संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां कर्मचारी राजवीर निवासी सैदाबाद ट्रक में उर्वरक भरवा रहा था। अखिल पंवार के अनुसार कर्मचारी राजवीर कुछ दिनों से समिति से रिलीव चल रहा है।



उन्हें देखकर वह मौके से भाग गया। ट्रक का चालक भी मौके से निकल गया। ट्रक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। उन्होंने कर्मचारी पर उर्वरक की चोरी में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें