श्री सिद्धपीठ गोगा म्हाड़ी में घुसकर चोरी की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
गंगनहर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अजयवीर और होमगार्ड बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति मतलबपुर गांव में गोगा म्हाड़ी में घुसकर चोरी की कोशिश कर रहा था जिसे लोगों ने रंगेहाथ चोरी की कोशिश करते पकड़ लिया है। इस बीच लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। इस मामले में म्हाड़ी के सचिव मन्नू सैनी ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सलीम निवासी सालियर को चोरी करते गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।