फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लक्सरी वार्ड के तालाब से क्षत-विक्षत शव बरामद

विज्ञापन
तालाब में मिले शव को मोर्चरी भेजते पुलिसकर्मी ( संवाद )
विज्ञापन
नगर के लक्सरी वार्ड स्थित तालाब के पास एक शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तालाब में पानी में पड़े नरकंकाल को बाहर निकाला गया। शव छह माह से अधिक पुराना और पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। शव का ऊपरी हिस्सा नरकंकाल में तब्दील हो चुका था। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर के बाद नगर के लक्सरी वार्ड निवासी कुछ महिलाएं लक्सरी रेलवे फाटक से उत्तरी दिशा में स्थित तालाब के समीप चारा लेने के लिए गई थीं। इस दौरान उनकी नजर यहां पानी में पड़े एक शव पर गई। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।



शव को बाहर निकाला गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। शव का ऊपरी हिस्सा कंकाल में बदल चुका था। निचले हिस्से पर ही मांस था। शव छह माह से अधिक पुराना और किसी पुरुष का है। मौके पर कोई ऐसा साक्ष्य नहीं था जिससे उसकी पहचान हो सके। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया था। शव के सैंपल लेने के साथ ही मौके पर साक्ष्य जुटाने के बाद शव को मोर्चरी भेजा गया गया है। शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें