एक माह में मांगें पूरी नहीं होने पर ऊर्जा ऑफिसर्स, सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
मांगों के लिए एसोसिएशन ने एक बैठक का आयोजन रविवार को रामनगर स्थित उप विद्युत संस्थान रामनगर में की। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष डीसी गुरुरानी ने कहा कि 28 सूत्रीय मांगों के लिए एसोसिएशन लंबे समय से संघर्ष कर रहा है, लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। सरकार की ओर से बार-बार केवल झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब आश्वासन का समय जा चुका है। केवल मांगें पूरी होनी चाहिए। गुरुरानी ने कहा कि अगर एक माह के अंदर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो एसोसिएशन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। आशाराम रतूड़ी ने कहा कि उनकी मांगों में प्रमुख रूप से चार हजार रिक्त पदों को सीधी भर्ती से भरा जाए, टीजी द्वितीय/कार्यालय सहायक तृतीय का ग्रेड पे 2600 रुपये से 3
000 रुपये किया जाए। सभी संवर्गों की वेतन विसंगतियां दूर करने के साथ ही तीनों निगमों में स्टाफ स्ट्रक्चर स्वीकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि इन मांगों को हर हाल में पूरा किया जाए। इस मौके पर सुरेंद्र पाल चौहान, दीपक पांडेय, सुधीर त्यागी, राजपाल सिंह, सतीश कांडपाल, दीपक सैनी, लक्ष्मण मराठा, नितेश भट्ट, वाईपी जोशी, सतीश जोशी, कमल नेगी, प्रमोद जोथिया, चंद्र सिंह रावत, दिनेश उनियाल, दिनेश चंद्रा, योगेश सैनी आदि मौजूद रहे।