निर्माणाधीन मकान में चोरी करते हुए मालिक ने एक नाबालिग को रंगेहाथ पकड़ लिया। भागने की कोशिश में नाबालिग ने मकान मालिक के हाथ में काट लिया। इसके बाद भी मकान मालिक ने उसे नहीं छोड़ा और शोर मचा दिया। साथ ही नाबालिग को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग को कोर्ट में पेश किया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ सिविल लाइंस में इसरार के मकान का निर्माण कार्य कर रहा है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर शाम एक नाबालिग अंदर घुसकर सामान चोरी कर रहा था। इस बीच इसरार भी मौके पर पहुंच गए और उसे चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इस बीच नाबालिग ने भागने के लिए उनके हाथ में काट लिया। इस पर इसरार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नाबालिग को पकड़कर सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी के सामान सहित पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नाबालिग को कोर्ट में पेश किया गया है। संवाद