कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड्डा गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।
बृहस्पतिवार को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड्डा गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने घर पर ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ते देख परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे अस्पताल भी नहीं लेकर गए जिससे उसकी मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जब इस संबंध में कोतवाल भगवान सिंह मेहर से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने या कोई सूचना मिलने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि मामले की जानकारी हमारे संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत प्राप्त होती है या मामला सामने आता है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।