रुड़की। जनपद के 15 मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रतिनिधियों ने डॉ. सुरजीत सिंह गांधी से भेंट कर अपनी मांगों को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके संस्थान वर्तमान में शिक्षा विभाग से विधिवत मान्यता प्राप्त हैं और अब वे उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से संबद्ध होकर अपनी शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना चाहते हैं। इसको लेकर उन्होंने विभाग से जुड़ने की मांग की। प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. गांधी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्यवाही जल्द प्रारंभ की जाएगी। जिन संस्थानों ने आवेदन पत्र सौंपा उनमें फलाह-ए-दारेन मॉडर्न स्कूल, इंडियन स्कॉलर्स एकेडमी, आईशा इंटरनेशनल एकेडमी, मॉडर्न टैलेंटेड सक्सेस एकेडमी, नोवा फ्यूचर एकेडमी, द रॉयल एकेडमी, मदरसा इमामिया पठानपुरा, मदरसा सोफिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी रुड़की, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल जूनियर हाईस्कूल भंगेड़ी, मॉडर्न आदर्श पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सिकरोढ़ा, राव असगर अली मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खेड़ी, इंटर कॉलेज हजारा ग्रांट सहित अन्य संस्थान शामिल हैं। संवाद