फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर फाइनेंस कर्मचारी से सवा लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले रायसी मार्ग पर फाइनेंस कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर दिनदहाड़े सवा लाख रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन सीओ विवेक कुमार कोतवाली के पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना निवासी सद्दाम पुत्र मोहम्मद इस्लाम लक्सर कस्बे में स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्य करते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह बकायेदारों से लगभग सवा लाख रुपये वसूलने के बाद जमा करने रायसी रोड से होते हुए फाइनेंस कंपनी के कार्यालय जा रहे थे। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाशों ने सद्दाम की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि एक बदमाश ने सद्दाम की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और दूसरे ने नकदी से भरा बैग छीन लिया।
इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। लक्सर सीओ विवेक कुमार और कोतवाली के एसएसआई नितेश कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन उनका पता नहीं चला। सीओ का कहना है कि बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें